उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

युवती से छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस का सख्त एक्शन

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

चमोली। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही चमोली पुलिस द्वारा गोपेश्वर बाजार में युवती से छेड़छाड़ की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपेश्वर बाजार में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे चीता कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत लिया गया। तत्पश्चात युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में आरोपी रमेश बहादुर खड़का पुत्र गौरख बहादुर खड़का निवासी नगर पालिका बड़ीमालिका नेपाल हाल पता निकट मुर्गी फार्म गोपेश्वर के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 14/2026, धारा 75(1) (i) बीएनएस के तहत तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। आज अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि वास्तविकता में पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया व अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। चमोली पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचें। महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जनपद चमोली में कोई स्थान नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button