उत्तराखंड समाचार

लोस चुनाव को लेकर भाजपा की जल्द होगी रणनीतिक बैठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी करेंगे शिरकत

स्थानीय एवं राष्ट्रीय चुनावी मुद्दों का चयन करना हो इस पर मंथन किया जायेगा।

देहरादून ३ जनवरी । भाजपा आगामी 7 जनवरी को लोकसभा चुनाव कार्ययोजना के संदर्भ में जल्दी ही एक रणनीतिक बैठक का आयोजन करने जा रही है । जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी मुख्यमंत्री समेत सभी पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद प्रमुखता शामिल रहेंगे।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव कार्ययोजना की दृष्टि से होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डाक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे । जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव की सभी पांच सीटों को 75 फ़ीसदी मतों के साथ जीतने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी । इसमे केंद्र एवं राज्य के नेताओं के प्रवास तय करने,  स्टार प्रचारकों एवं सांगठनिक पदाधिकारियों की रैली,  कार्यक्रम,  क्षेत्र समाज एवं वर्ग विशेष के प्रतिनिधियों को आमंत्रण अथवा

स्थानीय एवं राष्ट्रीय चुनावी मुद्दों का चयन करना हो इस पर मंथन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी मंत्रियों, सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं सभी सांसद समेत प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे । इन तमाम बिंदुओं को लेकर सभी से विस्तारपूर्वक चर्चा की जायेंगी एवं उनसे सुझाव लिए जाएंगे। बैठक के निष्कर्षों का लोकसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581