उत्तराखंड समाचार

गैरसेंण में तत्काल एसडीएम और तहसीलदार की नियुक्ति की जाए : धीरेंद्र प्रताप

गैरसेंण की जनता का अपमान बताया और कहा कि यह राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का भी अपमान है

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने राज्य की स्थाई ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण में तत्काल एसडीएम और तहसीलदार के पदों पर उपयुक्त व्यक्तियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि एक और तो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को राज्य के ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था, परंतु अभी अरसे से गैरसेंण में ना तो वहां पर एसडीएम है और ना ही तहसीलदार। जिससे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि एक तरफ राज्य विधानसभा का गैरसेंण में प्रस्तावित विधानसभा का सत्र स्थगित कर देहरादून में सत्र को आहूत किया जा रहा है, वहीं दूसरी और स्थानीय स्तर पर भी स्थानीय प्रशासन की तरफ से सरकार अनदेखी कर रहीं हैं। उन्होंने इसे गैरसेंण की जनता का अपमान बताया और कहा कि यह राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का भी अपमान है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581