उत्तराखंड समाचार

जनहित में उठाये गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी

। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी.

देहरादून 17 फरवरी।  विधानसभा सत्र आहूत होने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विधान मण्डल दल व कार्यमंत्रणा समित बैठक। उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र (बजट सत्र) के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक  की गई| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण विकास से जुड़े विषयों की चर्चा के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को वैधानिक रूप से चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी. उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक का एजेंडा तय किया गया आगे के एजेंडे हेतु पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि 18 फरवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद, 3:00 बजे अध्यक्ष द्वारा अभिभाषण पाठ  का वाचन किया जाएगा। 19 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की जाएगी, इसके बाद विधायकी कार्य संपन्न होंगे। 20 फरवरी 2025 को 12:30 दोपहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आय-व्यय बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा जिसमें सामान्य बजट विभागीय बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता विधान मण्डल मोहम्मद शहजाद, एवं विधायक खजान दास, प्रीतम सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ उपस्थित रहे साथ ही सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, प्रभारी सचिव विधानसभा हेम पन्त व विधानसभा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581