उत्तराखंड समाचार

योगेश अग्रवाल को मिला महारक्तवीर सम्मान

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने किया योगेश अग्रवाल को सम्मानित

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन द्वारा देशभर के रक्तदानियो तथा महारक्तदानियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करवाने हेतु अशोका होटल, देहली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि लेह लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में सर्वाधिक 131 बार रक्तदान (रक्त की कमी से जूझते रोगियों की जीवन रक्षार्थ) करने पर देवभूमि उत्तराखंड के योगेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बांग्ला तथा भारत सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश मेघवाल भी आमंत्रित थे। भव्य समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित राज्यसभा तथा लोकसभा के अनेक सांसद गण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक गण तथा वैश्य समाज के अनेक प्रमुख महानुभावों उपस्थित रहे। समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी रक्तवीरो तथा महारक्तवीरो के सम्मान हेतु आयोजित समारोह को  ऐतिहासिक समारोह ककी संज्ञा दी। समारोह की अध्यक्षता आईवीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा की गई। समारोह में छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल प्रदेश, आसाम आदि अनेक राज्यों से आये 100 से अधिक रक्तवीरों, महारक्तवीरो को मुख्य अतिथि तथा आयोजकों द्वारा सांसद गणो की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। समारोह में आवीएफ, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, भाजपा नेता अनिल गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिध्दार्थ अग्रवाल, कुलभूषण, रमेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, उपेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता आदि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। योगेश अग्रवाल को मिले महारक्तवीर सम्मान से प्रोत्साहित होकर देहली से देहरादून लौटने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल तथा भारत भारती संस्था के महासचिव विकास कुमार गुप्ता द्वारा महारक्तवीर सम्मान से अलंकृत योगेश अग्रवाल का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581