उत्तराखंड समाचार

मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव को सिद्ध करती दून पुलिस

महिला यात्री को लौटाया एक लाख रुपए से भरा बैग

देहरादून, 19 मई। दून पुलिस मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव को सिद्ध करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। चार धाम यात्रा में आयी श्रद्धालु की त्वरित सहायता कर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई। दून पुलिस ने आज चार धाम यात्रा में उत्तर प्रदेश से आई एक महिला श्रद्धालु के एक लाख रुपए रखे बैग को ढूंढ कर उनके सुपुर्द किया। कुछ दिन पूर्व भी पश्चिम बंगाल से आई महिला यात्री के ढाई लाख रुपए रखे बैग को ढूंढ कर महिला यात्री को लौटाया था। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा चारधाम ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी, कर्मचारियों को यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिये है।

वर्तमान में जारी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा चार धाम यात्रा में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी गणों को यात्रा में आने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहने हेतु आदेश निर्देश दिए गए हैं| आज 19 मई रविवार प्रातः कोतवाली ऋषिकेश में श्रीमती विमला देवी निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के द्वारा सूचना दी गई कि उनका 12 व्यक्तियों का ग्रुप चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा है। ऋषिकेश बस अड्डे के पास उनका बैग, जिसके अंदर एक लाख रुपए नगद एवं अन्य सामान रखा था, कहीं गुम हो गया/छूट गया है| प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश से चीता मोबाइल में नियुक्त कर्मचारी गण हेड कांस्टेबल राकेश पवार व कांस्टेबल मिथिलेश सकलानी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा उक्त महिला यात्री के बैग की तलाश करते हुए बैग को ढूंढ कर उसके अंदर रखें सामान एवं एक लाख रुपए नकद सकुशल महिला यात्री के सुपुर्द किए गए। दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपना सामान एवं एक लाख रुपए वापस पाकर महिला यात्री एवं उसके साथ आए अन्य यात्रियों के द्वारा भाव विभोर होकर उत्तराखंड पुलिस की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581