उत्तराखंड समाचार

विधायक दल की बैठक में तय होगा नए मुख्यमंत्री का नाम

राज्य के नए मुख्यमंत्री के चेहरे से भी पर्दा उठ जाएगा।

देहरादून। उत्‍तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसके बाद राज्‍य के नए मुख्‍य‍मंत्री के चेहरे से भी पर्दा उठ जाएगा। पार्टी ने सभी निर्वाचित विधायकों को रविवार तक देहरादून पहुंचने के आदेश दिए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा है कि रविवार तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के भी देहरादून पहुंचने की संभावना है। उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्‍तराखंड में विगत 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना की गई थी। भाजपा ने 47 सीट जीत पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया था।

वहीं लगातार दूसरी पर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर भाजपा ने राज्य में हर पांच साल में सत्ताधारी बदलने का मिथक भी तोड़ा है। हालांकि 2017 के चुनाव के मुकाबले भाजपा को इन चुनावों में 10 सीटें कम मिली हैं, लेकिन 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने में कामयाब रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581