उत्तराखंड समाचार

उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर मायावती ने जताई चिंता

उत्तराखंड में पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

देहरादून। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के भीतर जो कमियां नजर आई हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य अपने काम में दिल-जान से लगे रहना है। बसपा ने उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा को हराने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कुछ वर्गों द्वारा सही विकल्प चुनने में चूक करने के कारण पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। राजनीतिक विरोधियों ने धनबल, नकारात्मक राजनीति व अन्य माध्यम का प्रयोग कर जनता को गुमराह करने का काम किया है। इस कारण बसपा का संघर्ष रंग नहीं ला पाया है, इसके लिए अब एक बार फिर कमर कसी जाएगी और जनता के बीच फिर से पैठ बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां पार्टी संगठन के भीतर नजर आई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन कार्यकत्र्ताओं को हिम्मत से काम लेना है और फिर से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाना है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर सफलता प्राप्त की है। पार्टी को  4.9 प्रतिशत मत मिले हैं। कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी सीधी टक्कर में रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581