उत्तराखंड समाचारक्राइम

भाईयों के बीच जमकर मारपीट, बड़े ने छोटे भाई को मार डाला

पुलिस ने जमाल व उसके पुत्र, पत्नी व दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देहरादून/किच्छा। ग्राम सैजना में रास्ते के विवाद में भाई ने भाई को डंडे से पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी भाई एवं उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नवी हसन(45) पुत्र छोटे निवासी ग्राम सैजना ईट भट्टे पर मेहनत मजदूरी करने का कार्य करता था। उसका घर गली में अंदर है, जबकि उसके बड़े भाई जमाल हसन का घर गली के कोने पर है। जमाल हसन की जेसीबी है, जिससे वह अपना रोजगार करता है। रात्रि जमाल हल ने अपनी जेसीबी गली में खड़ी कर दी। जिसके कारण नवी हसन के घर जाने का रास्ता बंद हो गया। जब नवी हसन का पुत्र फुरकान अपना पिकप वाहन लेकर आया तो उसने जमाल हसन से जेसीबी खड़ा करने का विरोध किया। इस पर दोनों की कहासुनी हो गयी। इतनी देर में नवी हसन भी मौके पर आ गया। आरोप है कि जमाल हसन व उसके पुत्रों ने नवी हसन व उसके पुत्र पर लकड़ी के डंडो से हमला कर दिया।लड़ाई के दौरान एक डंडा नवी हसन के सिर पर लग गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन परिजन सुबह के इंतजार में उसे वापस घर ले गये। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के नवी हसन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा सीएचसी ले गये। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जमाल व उसके पुत्र, पत्नी व दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581