उत्तराखंड समाचार

मंत्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट की बैठक बीच में छोड़ी, खराब हुई तबियत

उत्तराखंड राज्य के मुख़्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की आज कैबिनेट की बैठक के दौरान तबियत खराब हो गई, जिसके कारण वह बैठक को बीच में छोड़कर बाहर आ गये। जब वह गाड़ी में बैठ रहें थे, तभी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनसे बात करनी तो उन्होंने तबियत खराब होने की बात कही। उनका कहना था कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है, तबियत खराब हो रही हैं। इतना कहकर वह वहां से चले गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के पीआरओ उन्हें अपने साथ दून अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

उत्तराखंड राज्य के मुख़्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। तभी अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर बाहल निकल गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा।

इसके बाद निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। कैबिनेट मंत्री की तबियत ख़राब होने की सूचना मिलते ही दून अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर सत्यबली, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमर उपाध्याय इमरजेंसी में पहुंच गए। उनकी हृदय और स्वांस संबंधित जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सीय परामर्श देकर इमरजेंसी से उनको छुट्टी दे दी गई।

करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर एनएस बिष्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉ बिष्ट के अनुसार उनके गले में हल्का संक्रमण पाया गया है। अब उनकी हालत बेहतर है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464