उत्तराखंड समाचार

पलटन बाजार में व्यापक स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान

दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी वर्ग से अनुरोध किया की अभियान के दौरान पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

देहरादून,10 सितम्बर। एसएसपी देहरादून अजय सिह के नेतृत्व में आज दून पुलिस ने पलटन बाजार में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले लोगो के सत्यापन किये गये। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अब तक 50 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया जहां सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी वर्ग से अनुरोध किया की अभियान के दौरान पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा घंटा घर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आकर बाज़ारो में फड़, ठेली लगाने वालों, दुकानों में कार्य कर रहे व्यक्तियों तथा दुकानों के बाहर रिंग लगाने वाले व्यक्तियों के सत्यापन किए गए। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आकर पलटन बाजार में फड़, ठेली आदि का कार्य कर रहे 134 बिना सत्यापन कराने वाले/संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए गए। पलटन बाजार के भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बाजार में महिलाओं व युवतियों से बातचीत कर उनसे महिला सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर बातचीत की गई, बातचीत के दौरान महिलाओं व युवतियों द्वारा एसएसपी देहरादून को मुख्य बाजारों में सुरक्षा के पहलू से किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी पेश न आने के संबंध में अवगत कराया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को न रखने तथा काम पर रखे  व्यक्तियों का उनके गृह जनपद से भी सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को अपने यहां काम पर रखने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के धारा 52 के तहत कार्रवाई किए जाने के संबंध में चेताया गया,  जिसके तहत भारी जुर्माने से दंडित किये जाने का प्रावधान भी है। इसके अतिरिक्त व्यापारी वर्ग से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। महिला सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य बाजारों में सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा  सीसीटीवी कैमरो की संख्या को बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581