उत्तराखंड समाचार

आप ने किया बिजली की दरों में बढ़ोतरी किये जाने का विरोध

बिजली के दाम बढ़ाए गए तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में आज दोपहर 12.30 बजे आम आदमी पार्टी डोईवाला विधान सभा के कार्यकर्ताओ ने डोईवाला एसडीएम तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुये एसडीएम कार्यालय अधिकारी को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि सरकार जो बिजली के दाम बढ़ाने जा रही है उसे न बढ़ाया जाए। अगर बिजली के दाम बढ़ाए गए तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियो की सभा को सम्बोधित करते हुये पूर्व जिला संग़ठन मंत्री जसवीर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी मनमानी करते हुवे बिजली के दाम बढ़ाए तो समस्त डोईवालावासी आप पार्टी के साथ मिल कर आंदोलन करेंगे। डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो दिल्ली व पंजाब में आप सरकार जनता को मुफ्त बिजली दे रही है और उत्तराखंड सरकार ऊर्जा प्रदेश होने पर भी लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर रही है। जिसका आप पार्टी पुरजोर विरोध करती है। महिला नेत्री सोनी कुरेशी ने कहा कि महँगाई चरम सीमा पर है ऐसे में बिजली के दामों को बढ़ाना गलत है। सरकार एक तरफ तो गेस ,पेट्रोल ,डीजल के दाम रोज बढ़ा रही है ऊपर से बिजली भी महंगी की जा रही है इसी के चलते आज हमने डोईवाला एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया है और सरकार से बिजली के दाम न बढाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में जोगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, सचिन पाल, दीपक कुमार, बबिता कंडवाल, मोनिका जयसवाल आदि मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581