उत्तराखंड समाचार

भाजपा सदस्यता अभियान : कैंट विधानसभा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाये

मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

देहरादून,10 सितम्बर। उत्तराखण्ड भाजपा संगठन पर्व के निमित महा सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिये आज कैंट विधान सदस्यता सहयोगी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुख्य वक्ता सचिन गुप्ता ने कैंट विधानसभा के जीएमएस मंडल एवं कावली मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने कहा कि कैंट विधानसभा में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिये मंडलों पर 11 सितंबर से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्रों एवं बूथों विशेष महा सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसके निमित बूथ स्तर तक सदस्यता सहयोगी की नियुक्ति की गई है व साथ ही बूथों पर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बन सके उसके लिये पूरी विधानसभा में बूथों पर कार्यक्रम तैयार किए गएI

इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए बहुत सी विशेष जनकल्याणकारी योजनाए शुरू की है। जिसको धरातल पर उतारने का काम हमारे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है। उसी से प्रभावित होकर आम जनमानस भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को आतुर हैI मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय ने कहा कि कैंट विधानसभा में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिये प्रदेश संगठन के निर्देशों का कर्मठता के साथ पालन करते हुए कैंट विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य भाजपा के बने उसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगाI बैठक में श्रीमती अर्चना बागड़ी, मंडल अध्यक्ष सुमित पांड़े, श्रीमती अंजू बिष्ट, पार्षद श्रीमती मीरा कठैत, शेखर नोटियाल, अजय सिंह, राहुल चौहान, हिमांशु गोगया, श्रीमती अर्चना आनंद आदि उपस्थित रहेI

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464