उत्तराखंड समाचार

फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट के दौरान अभियुक्त द्वारा बुजुर्ग का मुंह कीचड में दबाकर उनके साथ मारपीट की गई थी।

देहरादून। बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। डोल पर घास रखने को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट के दौरान अभियुक्त द्वारा बुजुर्ग का मुंह कीचड में दबाकर उनके साथ मारपीट की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहसपुर को पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत केदारावाला गांव में खेत की डोल को लेकर दो पक्षो के मध्य हुए विवाद व मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाजिद अली पुत्र जिजुददीन व उसके परिजनों का उनके भाई के पुत्रों व अन्य परिजनो के साथ खेत की डोल पर घास रखने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें वाजिद अली के भतीजे मनीष द्वारा उसका मुंह कीचड़ में दबाकर उनके साथ मारपीट की गयी थी।

मारपीट की घटना के बाद वाजिद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र द्वारा थाना सहसपुर अभियुक्त मनीष, असलम तथा अन्य परिजनों के विरुद्ध दी गयी तहरीर के आधार पर उनके विरूद्ध धारा 105/115(2)/352 भा.न्या.सं. का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त मनीष पुत्र स्व. जहिद अहमद निवासी केदारावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर केदारवाला से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button