उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने की हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता से मुलाकात

विकास कार्यों में हंस फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग के लिए मंगला माता से आग्रह किया।

देहरादून, 14 सितम्बर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता एवं भोले महाराज से देहरादून स्थित उनकी निजी आवास पर भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों में हंस फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग के लिए मंगला माता से आग्रह किया। मंगला माता ने भी कोटद्वार के विकास में अपना पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन विधानसभा अध्यक्ष को दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने हंस फाउंडेशन से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं जिसमें पानी की टंकी निर्माण, कक्षा-कक्षों की बृहद मरम्मत / टाइल, इन्टर लॉकिंग कार्य, नवीन कक्षों का निर्माण, विद्यालय भवनों की मरम्मत, पुस्तकालय सहित विद्यालय लॉन का सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जाने के लिए सहायता प्रदान करने की बात कही। इस क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में आधारभूत सुविधाएं जुटाये जाने के लिए आर्थिक सहयोग हेतु प्रस्ताव मंगला माता को सौंपा। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार में भव्य सिद्धबली मंदिर होने के साथ कण्वाश्रम में राजा दुष्यन्त और शकुंतला के पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत का जन्म हुआ था, वहीं पर ऋषि कण्व का आश्रम है जहां पर सम्राट भरत की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हुई थी। उन्होंने कोटद्वार नगर की महत्ता एवं भव्यता को बनाये रखने हेतु नगर के प्रमुख स्थलों पर विभिन्न मूर्तियां स्थापित किये जाने हेतु सहयोग मांगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार क्षेत्र में चक्रवर्ती सम्राट भरत एवं हनुमान जी की मूर्ति एवं अन्य कार्यों के लिए भी धनराशि का सहयोग करने हेतु प्रस्ताव पत्र दिया। इस अवसर पर मंगला माता ने कोटद्वार में स्कूलों की दशा सुधारने एवं अन्य विकास कार्यों हेतु अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन विधानसभा अध्यक्ष को दिया। इस दौरान मंगला माता ने कण्वआश्रम के सौंदर्यकरण करवाए जाने के लिए भी विशेष दिलचस्पी दिखाई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581