उत्तराखंड समाचार

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेल उत्तराखण्ड ने की नई पहल

गुब्बारों में फलदार पौध व बीज़ बांधकर जंगल में उड़ाए

 

देहरादून, 4 अगस्त। हरित भारत अभियान के निमित आज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेल उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल के नेतृत्व में देहरादून आसारोडी के जंगल में गुब्बारों में फलदार पौध व बीज़ बांधकर जंगल में उड़ाए। इस अवसर पर रामगोपाल ने कहा की बीज़ बम, पौधारोपण की तरह गुब्बारों में पौध बांधकर जंगल में उड़ाकर माध्यम से आज संगठन ने ये विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।

संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि जंगलों में बंदर आदि व अन्य किस्म पशु, पक्षी रहते है ऐसे में फलदार वृक्षों से जहां एक और पर्यावरण संतुलित होगा वहीं दूसरी और जीव जंतुओं को भोजन की तलाश में शहर व सड़कों पर नहीं आना पड़ेगा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सिंहल, अनिल गर्ग, नितिन गर्ग, उपेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती नेहा गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, कुलभूषण, निकुंज गुप्ता, श्रीमती नीता गर्ग, मनीष गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज सिंहल आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button