उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी से जल्द से जल्द चारधाम यात्रा कोटद्वार से शुरू करने की मांग करी।

देहरादून। कोटद्वार विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने करी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करी। विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम उनके सफल नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीट आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा कोटद्वार मार्ग से चार धाम यात्रा की संभावनाओं पर की गई घोषणा पर भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया इस से कोटद्वार विधानसभा व पौड़ी जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा। जहां एक ओर पर्यटन एवं चार धाम की दृष्टि से कोटद्वार एक मुख्य मार्ग बन सकता है वहीं आने वाले यात्रियों से ऋषिकेश मार्ग पर जाम से भी राहत मिलेगी। इससे कोटद्वार व आसपास के अन्य क्षेत्रों में व्यापार, होटल, गेस्ट हाउस आदि के माध्यम से भी लोगो को रोजगार मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी से जल्द से जल्द चारधाम यात्रा कोटद्वार से शुरू करने की मांग करी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से कोटद्वार में स्थिति नदी व गदेरों में रिवर ट्रेनिंग के लिए अतरिक्त धन राशि की मांग करी। उन्होंने बताया पिछली बरसात में  कोटद्वार में आपदा से भारी नुकसान हुआ है जिसके लिए अतरिक्त धनराशि के माध्यम से नदियों के उफान से लोगों को बचाया जा सकता है। पहले भी मुख्यमंत्री द्वारा हर संभव मदद कोटद्वार के लिए मिला है। ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा के दोरान पुष्कर धामी से कोटद्वार विधान सभा में, विशेष कर भाबर एवं सनेह क्षेत्र, जो वन व बरसाती नदियों से घिरा होने के कारण बर्षा काल में नदियों व नालों में अत्यधिक जल भराव से ग्रसित रहता है। इससे रात्रि वक्त आवाजाही में स्थानीय निवासियों को ढेरों कठिनाई होती है। इसके लिए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के विभिन्न मार्गों के लिए मुख्यमंत्री धामी से सोलर लाइट की माँग रखी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी का कोटद्वार के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581