उत्तराखंड समाचार

कार ने ठेली वालों को मारी टक्कर, जमकर मचाया उत्पात

कनखल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास हाईवे पर देर रात एक कार सवार ने ठेली वालों को टक्कर मार दी

हरिद्वार। हरिद्वार में एक ठेली को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ लोगों को गुस्सा फूटा। आक्रोशित लोगों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए।

कनखल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास हाईवे पर देर रात एक कार सवार ने ठेली वालों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कार सवारों ने मौके पर जमकर उत्पात मचाया। बताया गया कि दोनों नशे में थे, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो एक कर सवार भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही दबोच दिया। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कार सवार को पकड़ लिया गया। मेडिकल पर उन्हें रात नहीं बल्कि अब सुबह ले जाया जाया गया। कुछ लोगों में गलत अफवाह उड़ाई गई है कि पुलिस हिरासत से आरोपी फरार हो गया।अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने यहां गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581