उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशधर्मन्यूज़भारत

श्रद्धालु की परेशानी बनी राहत, चमोली पुलिस ने लौटाया खोया हुआ मोबाइल

पुलिस कर्मियों की तत्परता और प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद

चमोली। गया, बिहार निवासी राकेश कुमार श्री बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दर्शन हेतु पहुंचे थे। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। जिससे वह काफी परेशान हो गए। श्रद्धालु द्वारा जब इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मियों को दी गयी तो उन्होने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस कर्मियों की तत्परता और प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। अपना खोया फोन वापस मिलने पर श्रद्धालु ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button