उत्तराखंड समाचार

आत्मनिर्भर महिला थीम पर मनाया महिला दिवस

विभिन्न राज्यों की परंपरागत वेशभूषा में महिलाओं और युवतियों ने नृत्य-संगीत की की प्रस्तुति दी

हरिद्वार: इमैक समिति की ओर से मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक आयोजनों के साथ महिला समूहों की ओर से बनाए जा रहे उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया।

विभिन्न राज्यों की परंपरागत वेशभूषा में महिलाओं और युवतियों ने नृत्य-संगीत की की प्रस्तुति दी। गढ़वाली, कुमाऊंनी, मराठी, राजस्थानी, तमिल आदि लोक संस्कृति को दर्शाते परंपरागत प्रदर्शन ने मंच पर भारत की वास्तविक संस्कृति को प्रस्तुत किया। विभिन्न ग्रुप बनाकर बेहतर प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। चित्रकारी और क्राफ्ट के उत्पादों को कार्यक्रम में आए सभी व्यक्तियों ने सराहा और महिलाओं के उत्पादों को खरीद उनका मनोबल भी बढ़ाया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अरुण सारस्वत ने कहा कि आज वक्त बहुत बदल चुका है और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा. मनु शिवपुरी ने बताया कि आज की नारी सक्षम, शिक्षित है और घर से बाहर निकल कर कार्य कर रही है। समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने बताया कि इमैक समिति को सेवा कार्य के लिए कोविड काल के दौरान सहयोग करने वाले व्यक्तियों को यहां सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र दिए गए। इनमें अरुण सारस्वत, रश्मि चौहान, गगन शर्मा, राजन शर्मा, वैक्सीनशन नोडल अधिकारी डा. कोमल सहरावत, संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा, डा. विशाल गर्ग और विकास गर्ग मुख्य रहे। कार्यकम को संयोजित करने में मुख्य भूमिका ईमैक समिति की सचिव मौसमी गोयल, कोर सदस्य सुनीता झा और आशा चौधरी की रही। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने महिला दिवस के महत्व की जानकारी देकर की। संचालन समिति की युवा टीम की वैष्णवी झा और अनन्या भटनागर ने किया। महिला प्रतियोगियों को जज करने में निर्णायक की भूमिका गीता भटनागर, सरोज जैन और करुणा चौहान ने निभाई। इस मौके पर श्वेता भटनागर, देबाश्री चक्रवर्ती, आस्था गोयल, स्वाति उपाध्याय, स्नेहा खुराना, कविता गोयल, मनीषा आहूजा, डा. अर्पिता सक्सेना, सुनीति त्यागी, राजकुमारी, अंजलि, प्रेरणा, सविता मित्तल, गार्गी अनेजा, तरुण वोहरा, आशु वर्मा, आकाश गुंसारिया, आशीष कटारिया, रुचि डबराल, आदित्य उपाध्याय, अनूप सहाय, राखी धवन, संजीव कौशिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581