उत्तराखंड समाचार

स्क्रूटनी के बाद प्राप्त होगा मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा : जोगदंडे

सभी को मतगणना में शामिल किया जायेगा। अभी तक 3377 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र संबंधित जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुके हैं।

देहरादून, 20 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य की 05 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जायेगा। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 27 हजार 139 मतदान कार्मिकों और पुलिस कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 12 हजार 670 ऐसे मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और आवश्यक सेवा वाले विभागों से जुड़े कार्मिक हैं। राज्य में 93 हजार 187 सर्विस वोटर भी हैं। जिन सर्विस वोटरों के मतगणना दिवस तक प्रातः 08 बजे तक डाक मतपत्र आरओ तक पहुंच जायेंगे, उन सभी को मतगणना में शामिल किया जायेगा। अभी तक 3377 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र संबंधित जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581