उत्तराखंड समाचार

सभी जिलाध्यक्ष एक महीने में भरें रिक्त पद: दिनेश मोहनिया

एक महीने में सभी पदाधिकारी पेश करें अपना रिपोर्ट कार्ड: दिनेश

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक त्यागी रोड स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिए कि अगले 1 महीने के भीतर सभी पदाधिकारी अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला अध्यक्षों की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने समस्त जिला अध्यक्षों को 1 महीने का समय देते हुए सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने की गंभीरता से बात कही। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी जिस तरीके से विधानसभा का चुनाव लड़ी उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करते हुए आगामी सभी चुनावों को लड़ेगी जिसकी शुरुआत जिला पंचायत चुनाव हरिद्वार से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन निरंतर बढ़ रहा है और आने वाले 1 महीने के अंदर जितने भी रिक्त पद है सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए भी निर्देश दिए।

इस बैठक में मुख्य रुप से जोत सिंह बिष्ट, आरपी रतूड़ी, डीके पाल, बसंत कुमार, रविंद्र आनंद, उमा सिसोदिया, अमित जोशी, दिग्मोहन नेगी, शिशुपाल रावत, आजाद अली, रजिया बेग, कमलेश रमन, राधा सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, नितिन जोशी, मंजू तिवारी, हेमा भंडारी, डिंपल सिंह, विपिन खन्ना, वीरेंद्र सिंह समेत जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581