उत्तराखंड समाचारधर्म

कैबिनेट मंत्री ने दी सीएम को होली की बधाई

शिवसेना ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, 24 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने सीएम धामी की माता और पत्नी से भी मुलाक़ात की और उन्हें भी होली की बधाई दी। इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

वहीं दुसरी तरफ आज शिवसेना शिंदे पक्ष द्वारा राजधानी देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कारबारी ग्रान्ट शिमला रोड में किया गया। जिसमें शिवसैनिकों ने पुष्पों द्वारा होली खेल कर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र भट्ट, प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी, प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, देहरादून युवा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप, जिला सचिव नितेश कुमार (निक्कू), आलोक रंजन, कार्तिक, मनीष नाहर, मनीष नागपाल, शाखा प्रमुख सभावाला भरत कुमार, शाखा प्रमुख सेलाकुई कल्पेश्वर पैन्यूली, मोहित  एवं अनेकों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

वहीं दुसरी तरफ आज ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन ने शिविर कार्यालय टर्नर रोड पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ ने सभी पदाधिकारियों को चंदन का टीका व पुष्प वर्षा करके स्वागत किया तथा होली की बधाई दी। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष नंदन नेगी, महानगर सचिव पुरन शर्मा, छोटेलाल गौतम, सतनाम सिंह, चंद्रप्रकाश, महासचिव जितेंद्र धीमान, किशोर मंगानीया, वार्ड अध्यक्ष रामजीलाल, सुनील कुमार, बबली देवी, शांति देवी, ब्रह्मपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581