उत्तराखंड समाचार

चमोली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया भयमुक्त होकर मतदान करने का सकारात्मक संदेश

आज पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया।

चमोली। चमोली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने का सकारात्मक संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने एवं मतदाताओं के समक्ष भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है, साथ ही जनता को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए लगातार फ्लैग मार्च कर सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। आज पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि जनपद पुलिस निष्पक्ष मतदान कराने हेतु पूरी तरह से तैयार है एवं आमजनमानस भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, साथ ही चुनावों के दौरान अराजकता का माहौल उत्पन्न करने या भ्रामक सूचना फैलाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अपराधी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581