उत्तराखंड समाचार

गोपेश्वर में बनने वाले स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

चमोली। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बनने वाले स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, कंट्रोल रूम सहित विभिन्न कक्षों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत ईवाएम मशीनों के रखरखाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही ईवीएम मशीनों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने एवं ईवीएम की सुरक्षा हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न,पारदर्शिता व सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581