उत्तराखंड समाचार

वोटरों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी का बस्ती संपर्क अभियान

उत्तराखंड में चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा

देहरादून। वोटरों को साधने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती संपर्क अभियान शुरू कर दिया हैं। लोकसभा चुनाव में वोटरों को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी ने बस्ती संपर्क अभियान तैयार किया है। भाजपा बस्ती संपर्क अभियान के जरिए दलित वोट बैंक पर नजर रख रहीं है। जो कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का सबसे अहम वोट बैंक हो सकता है। इस अभियान में पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री पांच लोगों की एक टीम बस्ती में जाकर घर-घर जाकर संपर्क कर रहीं हैं और सरकार की योजनाएं बता रहीं हैं।

आज भारतीय जनता पार्टी बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत 114 ओल्ड डालनवाला करनपुर में संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बस्ती के लोगों को बताया। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को मतदान कर विजय बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम में भगवत प्रसाद मकवाना बस्ती प्रमुख टिहरी लोकसभा, धर्मपाल घाघट बस्ती प्रमुख टिहरी लोकसभा, शक्ति केंद्र प्रमुख मनोज पटेल, महानगर उपाध्‍यक्ष राजीव राजौरी, आई टी प्रभारी संयम कुमार, महासचिव राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा  प्रमोद नाहर, मंडल अध्यक्ष अनुसुचित जाति मोर्चा परविंदर बाल्मीकि, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजजू , मंडल उपध्यक्ष कुलवंत सूद, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम, मण्डल महामन्त्री अमन कुमार, बूथ अध्यक्ष 86 दिवाकर पाली, बूथ अध्यक्ष 85 कुमारी सुधा, मंडल आईटी प्रभारी मलकीत आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button