उत्तराखंड समाचार

विश्व रक्तदाता दिवस : शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस पर शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार को किया सम्मानित

देहरादून, 15 जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार को किया सम्मानित। इस अवसर पर शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है। आपके खून से किसी दूसरे की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। रक्दान भी प्राणदान से कम नहीं है। हम सब मिलकर रक्तदान कर महादानी बनें।

आज विश्व रक्तदाता दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में रक्त बैंक की सहप्रमुख डॉक्टर नेहा बतरा एंव आशीष चंद्र जी द्वारा शिव सेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार जी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपप्रमुख शिवम गोयल उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की रक्तदान से बढ़ा कोई दान नहीं है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। वह युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। ताकि, किसी दूसरे की जान बचाई जा सके। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। लोग इसका महत्व समझने लगे हैं। रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां नहीं आती।

 

 

 

Related Articles

Back to top button