उत्तराखंड समाचार

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

देहरादून 17 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कलैक्टेªट में बैठक लेते सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नोडल निर्वाचन में अपने-2 दायित्वों को भलीभांति समझ लें तथा उसके अनुरूप चैकलिस्ट तैयार करें, तथा कार्मिकों एवं उपकरणों की समय पर मांग कर लें। निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती की कोई गुजाईश नही होती है इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करें तथा नोडल एवं सह नोडल अधिकारी बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। जिलाधिकारी ने स्वीप एक्टीविटी के तहत् नगर निगम/नगर निकाय के कूड़ा उठान वाहनों पर जिगंल प्रसारित करने तथा वोटर जागरूकता वैन चलाएं के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सेवा वाले विभागों के वाहनों को अधिग्रहण से मुक्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया निर्वाचन की विभिन्न गतिविधि हेतु चलाई जा रही पत्रावली को त्वरित उचित स्तर पर प्रस्तुत करें इस कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब न हो इसके लिए सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। जिला निवार्चन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कार्मिकों के सम्बन्ध में स्थिति की जानकारी लेने पर नोडल अधिकारी कार्मिक ने बताया कि जनपद में 1880 पोलिंग बूथ पर 1880 पोलिंग पार्टी के साथ ही 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टीयों हेतु रिजर्व कार्मिक सहित कुल 10380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। जोनल मजिस्टेªट 39 जोनल तथा 223 सैक्टर मजिस्टेªट की रहेंगे है, इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत् जोनल एव 10 प्रतिशत् सैक्टर मजिस्टेªट  को रिजर्व में रखा गया है। बताया कि लगभग 9 हजार से अधिक कार्मिकों का विवरण प्राप्त हो गया है, 17 विभागों द्वारा अभी तक भी कार्मिकों का डाटा नही दिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों का आयोग की गाईड लाईन अनुसार प्रशिक्षण समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581