उत्तराखंड समाचार

देहरादून जिले में तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स

मतगणना स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

देहरादून। मतगणना को लेकर देहरादून मतगणना को लेकर देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिला संवेदनशील होने के कारण यहां अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। जिसमें उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ पीएसी, केंद्रीय सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। डीआइजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने बताया कि मतगणना स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत मतदान स्थलों तक नहीं पहुंच सकेगा। इस दिन मतगणना स्थल तक मोबाइल फोन ले जाना भी वर्जित होगा। आयोग की ओर से अनुमति के आधार पर एक कर्मचारी को ही स्थल पर मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी, जोकि सूचना का आदान-प्रदान कर सकेगा। नगन्याल ने बताया कि रेंज में सभी जिलों से फोर्स की डिमांड भेजी गई थी। उसी के अनुसार फोर्स भेजी गई है।

देहरादून जिले में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा पीएसी की दो कंपनियां व केंद्रीय सशस्त्र बल की दो प्लाटून तैनात रहेगी। इसी तरह हरिद्वार जिले में पीएसी की दो कंपनी और सशस्त्र बल की दो प्लाटून तैनात रहेगी। पौड़ी जिले में पीएसी की एक कंपनी, एक सेक्शन और सशस्त्र बल की दो प्लाटून, टिहरी में पीएसी की दो प्लाटून व सशस्त्र बल के दो सेक्शन, चमोली में पीएसी की दो प्लाटून, आधा सेक्शन व सशस्त्र बल की दो प्लाटून, रुद्रप्रयाग में पीएसी की एक प्लाटून व सशस्त्र बल की एक सेक्शन और उत्तरकाशी में पीएसी की एक प्लाटून एक सेक्शन व सशस्त्र बल की दो प्लाटून तैनात रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button