उत्तराखंड समाचारदेश

नशा तस्करों पर लगातार कसता जा रहा दून पुलिस का शिकंजा

10.57 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा हैं। जिसके क्रम मे थाना प्रेमनगर पुलिस ने 10.57 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के संकल्प को पूरा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देर रात्रि चैकिंग के दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अभिषेक थापा पुत्र सुनील थापा निवासी कोलागढ माफी नगर नाग मन्दिर थाना कैण्ट उम्र 33 वर्ष जनपद देहरादून को अवैध 10.57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जब पुलिस टीम ने अभियुक्त से पूछताछ की तो अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्मेक पीने का आदि है, तथा उक्त स्मैक को वह शिमला बाईपास माजरी निवासी एक ड्रग पैडलर से खरीदता है तथा पेंमेट गूगल पे /फोन पे के माध्यम से करता है। अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी उक्त व्यक्ति से स्मैक खरीदी  गयी थी। जिसे उसने कॉलेज में पढने वाले छात्रों व स्थानीय नशेडी लडकों को ज्यादा मुनाफे में बेच दिया था। थाना प्रेमनगर पुलिस ने बताया की पूछताछ के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी। अभियुक्त के मोबाइल से कई खातों में लाखों रुपयों के ऑन लाईन ट्रान्जेक्शन का होना पाया गया है, सभी संदिग्ध खातों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक मिथुन कुमार, पुलिस कांस्टेबल जसवीर, पुलिस कांस्टेबल प्रदीप कुमार, पुलिस कांस्टेबल कैलाश डोभाल शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581