उत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंट

फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र

। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लो ने दीप प्रज्जवलित कर किया

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नेहरू ग्राम देहरादून में शनिवार को ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा बारहवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का अयोजन किया गया। पार्टी में ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के  चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लो ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद कक्षा 11वीं की छात्रा अदिति ने गणेश वन्दना का नृत्य प्रस्तुत किया। चैयरमेन मनमीत सिंह ढिल्लो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपके सामने उज्जवल भविष्य है, आपने अपने लिये जो सोचा है उसे तन मन से मेहनत करके प्राप्त करना है। देश हित में कार्य करना व सुन्दर महान देश के लोग बनना है ताकि माता पिता व शिक्षक आप पर अभिमान कर सके। फेयरवेल में छात्रों द्वारा रैम्प पर कैटवॉक की गयी जिसमें दीक्षा जोशी मिस अकेशिया, सानिध्य शर्मा मिस्टर अकेशिया व अन्जन रावत को मिस्टर स्पार्कल चुना गया। कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और खट्टी-मीठी यादों को शेयर किया। इस पूरे धमाल में बारहवीं के छात्रों के चहरे पर ख़ुशी तो दिखी लेकिन स्कूल से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सके। फेयरवेल पार्टी के दौरान रैम्प पर कैटवाक, गीत, डांस, स्पीच और अपनी अदाओं के जादू से छात्रों ने सबका खूब मनोरंजन किया। बारहवीं के छात्रों ने इस दौरान अपने हर सब्जेक्ट के टीचरों को भी याद किया। कई छात्रों ने मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस स्कूल से उन्होंने ग्रहण किया था। प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, और चेयरमैन द्वारा बारहवीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर उप प्रधानाध्यापिका ममता रावत, डायरेक्टर रमन दीप और रूपिन्दर कौर के साथ-साथ सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581