एंटरटेनमेंट

केदारनाथ धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के सफल होने से राज्य में हर क्षेत्र में काम होगा।

ऋषिकेश 30 अक्टूबर। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पवित्र धाम केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के सफलतम आयोजन के लिए कामना की।

सोमवार सुबह मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचे यहां उन्होंने बाबा केदार की विधिवत पूजा अर्चना की और दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफलतम आयोजन के लिए बाबा केदार से प्रार्थना की। डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के सफल होने से राज्य में हर क्षेत्र में काम होगा। कहा कि राज्य में निवेश करने वाले उद्योगपतियों व निवेशकों में राज्य के 70 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल और पुत्रवधू डॉ अर्श भी उपस्थित रही।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581