उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशधर्मभारत

10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित

प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में सहभागिता कर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

हरिद्वार। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 188 उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/एल.आई.यू.) एवं प्लाटून कमाण्डर प्रशिक्षुओं का 01 जून, 2026 से जनपद हरिद्वार में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को तैराकी, अश्वारोहण एवं एटीएस से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनमें शारीरिक क्षमता, साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपात परिस्थितियों में कार्य करने की दक्षता विकसित हो सके। पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्र नगर श्री यशवंत चौहान द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षुओं को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास करते हैं। प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में सहभागिता कर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button