उत्तराखंड समाचारदेश

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : मफरूर अभियुक्तों की तेज हुई तलाश

ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार

देहरादून, 29 सितंबर। ऑपरेशन प्रहार के दृष्टिगत दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये ईनामी, मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व तलाश के लिये उनके जनपद में उनके घर, मोहल्ले, थानों आदि स्थानों पर व्यापक प्रचार- प्रसार किया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की लगातार फरार चल रहे मफरूर, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, किसी भी दशा में कोई अपराधी बक्शा नहीं जाएगा।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा इनामी, मफरूर अभियुक्तों की तलाश एवं उनकी गिरफ्तारी के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत पुलिस द्वारा संबंधित अभियुक्तों के निवास स्थान पर अभियुक्त की फरारी व ईनाम घोषित होने संबंधित पाम्पलेट चस्पा किए गए, साथ ही आसपास के क्षेत्र के स्थानीय लोगो को भी पंपलेट वितरित करते हुए अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने के संबंध में अवगत कराया गया।
कोतवाली डोईवाला :- डोईवाला पुलिस द्वारा 2 लाख के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा तलाश के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया। कोतवाली डोईवाला पर डकैती से सम्बन्धित अभियोग मुकदमा अपराध सख्या 371/22 धारा- 395/412/120बी/34 भादवि बनाम महबूब आदि मे अभियुक्त परवेज उर्फ बाबा पुत्र आलमगीर निवासी समर गार्डन मेरठ थाना लिसाडीगेट हाल निवासी जी-486 गली नं. 11 खड्डा कालोनी जैतपुर पार्ट-2 थाना कालिन्दी कुन्ज दिल्ली वांछित है। उक्त अभियुक्त पर पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा दो लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। जिस समबन्ध मे अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी के लिये कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान मेरठ में समर गार्डन स्थित उसके घर पर अभियुक्त के फरार होने व उस पर ईनाम घोषित होने से संबंधित पंपलेट चस्पा किया गया तथा अभियुक्त के मौहल्ले, लोकल थाना, चौकी, बस अड्डा में भी नोटिस चस्पा किया गया तथा आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों व अन्य लोगो को पंपलेट वितरित कर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया।
थाना बसंत विहार :- थाना बसंत विहार पुलिस ने वर्ष 2000 से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी व तलाश के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया। थाना बसंत विहार पूर्व कोतवाली नगर चौकी बसंत विहार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 803 /1993 धारा 323 /324 आईपीसी में अभियुक्त नजीर अहमद पुत्र नूर हसन निवासी सत्तोवाला घाटी थाना बसंत विहार देहरादून मुकदमा उपरोक्त में फरार चलने की दृष्टिगत स्पेशल मजिस्ट्रेट सीबीआई देहरादून द्वारा अपने आदेश पत्रांक J:N:E – 126/98 पर दिनांक 2 सितंबर 2000 को मफरूर घोषित कर इनामी घोषित किया गया था तथा अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त पर ईनाम की धनराशि बढ़ाकर 10000 की गई।
थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार द्वारा आज मफरूर, इनामी अभियुक्त के घर के बाहर गस्ती तलाश पंपलेट चस्पा किए गए एवं आस, पड़ोस, मोहल्ले में उक्त मफरूर, इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
कोतवाली कैंट :- कोतवाली कैंट पुलिस ने वर्ष 2003 से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी व तलाश के लिये प्रचार प्रसार किया। कोतवाली कैंट पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 49/2003 धारा-406 भादवि बनाम नलिन गोयल पुत्र रोहतास निवासी दीप कॉलोनी थाना कैंट तथा मुकदमा अपराध संख्या- 198/2021 धारा 420/504/506 आईपीसी में अभियुक्त तरुण गांधी पुत्र सुदेश गांधी निवासी नेहरू कॉलोनी वांछित है, जिन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्रमशः रुपए 25000 व 10000 का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु कोतवाली केंट पुलिस द्वारा व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए उनके आवासों तथा आवास के आसपास पाम्पलेट लगाए गए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581