उत्तराखंड समाचारक्राइम

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

कोटद्वार में भी प्रापर्टी डीलरों से पुलिस कर सकती है पूछताछ

कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाई-वे पर बीती शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेशाम वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। बिजनौर नगर से सटे गांव आदमपुर स्थित मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय सुशील कुमार श्री हॉस्पिटल के पास स्थित दुकान पर गया था। दुकान के समीप पहले से ही घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने सुशील कुमार की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर सेंट मेरी चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार को अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन तुरंत ही जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उनके बाद पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि कोटद्वार में भी कुछ प्रॉपर्टी डीलर हैं जो कोटद्वार-नजीबाबाद और बिजनौर में लंबे समय से प्रापर्टी का काम कर रहे हैं। स्थानीय एक प्रापर्टी डीलर का तो जनपद बिजनौर में फार्म हाउस और जमीन भी है। ऐसे में हत्या के मामले में बिजनौर पुलिस कोटद्वार के प्रॉपर्टी डीलरों से भी पूछताछ कर सकती है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581