उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने मानव श्रखला बना कर बापू को किया नमन

प्रातः 11ः00 बजे पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया तथा सेवादल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी दी।

देहरादून 30 जनवरी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया व तत्पश्चात कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से घंटाघर होते हुए गांधी पार्क तक मानव श्रृंखला बना कर गांधी जी की मूर्ती पर माल्यार्पण किया। साथ ही कंाग्रेसजनों ने राहुल गांधी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित कर उनको भारत जोड़ो की ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कल रात्रि से खराब मौसम व बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हो गए थे। प्रातः 11ः00 बजे पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया तथा सेवादल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन प्रेम, सौहार्द व अहिंसा के पुजारी निहत्थे राष्ट्रपिता महात्मा को एक हिंसक घृणा व विभाजनकारी विचारधारा के प्रतीक, आजाद भारत के पहले आतंकवादी ने गोलियों से छलनी कर दिया था। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा ने गांधी के शरीर को मारा था वही विचारधारा आज अपनी हिंसक घृणा व विभाजनकारी सोच के चलते भारत को साम्प्रदायिक जातीय भाषायी व क्षेत्रीय आधार पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि इस नफरत के खिलाफ आज राहुल गांधी ने 135 दिन 3970 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 14 राज्यों से होते हुए जो पैदल यात्रा की है वह भारत में ही नहीं दुनिया में एक इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि आज इस भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा पूरे भारत व दुनिया में हो रही है और इसका असर इतना व्यापक है कि दिन रात सत्ता के लिए जहर उगलने वाले भी चाहे दिखावे के लिए ही सही परंतु प्रेम और सौहार्द की बात करने लगे हैं। उन्होंने ने कहा कि इस यात्रा में राजनीति से उठ कर देश की एकता अखंडता व आपसी सौहार्द के विचार ने इसे दलों की दल दल से ऊपर उठा दिया जिसके कारण देश के अनेक प्रमुख राजनैतिक दलों के नेताओं, सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक व पत्रकारिता जगत के लोगों व संस्थाओं, सिविल सोसाओटी के प्रमुख लोगों, आर्थिक व्यापारिक जगत, सेना व अर्धसैनिक बलों के अवकाश प्राप्त प्रमुख लोगों, पदम् पुरुस्कारों से नवाजे गए लोगों ने राहुल गांधी की यात्रा में प्रतिभाग किया। उन्होंने ने कहा कि हमारे नेता ने अपना काम कर दिया है अब हम सब की जिम्मेदारी है कि उनके प्रेम और सौहार्द के संदेश को घर घर तक पहुंचाएं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राजधानी के सभी सौ वार्डों में पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश व केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चार्जशीट जनता तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, भारत जोड़ो यात्रा मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव शांति रावत, अशोक वर्मा, प्रवक्ता राजेश चमोली, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, सेवादल महानगर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, शीषपाल बिष्ट, डाॅ0 प्रदीप जोशी, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, वीरेंद्र पोखरियाल, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक, मदन लाल, मनीष नागपाल, दीप बोहरा, नवीन रमोला, डाॅ0 अरूण रतूडी, शैलेन्द्र करगेती, ललित भद्री, नवनीत सती, विशाल मौर्य, राजीव कुमार, सत्येन्द्र पंवार, अनिल नेगी, गिरीश पपनै, सुलेमान अली, विनोद गोयल, उर्मिला थापा, अजय रावत, सोनिया आनन्द रावत, पिया थापा, गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बस्नेत, संग्राम सिंह पुंडीर, पार्षदगण अर्जुन सोनकर, उर्मिला थापा, अमित भंडारी, संगीता गुप्ता, जितेंद्र तनेजा, मुकीम अहमद, सुशांत वोहरा, मनीष कुमार, सागर लाम्बा, सुमित खन्ना, राजेन्द्र धवन, विजय शाही, अशोक गोलानी, अवधेश कथिरिया, अमीचंद सोनकर, मुकेश चैहान, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र तनेजा, अनिता दास, सलीम अंसारी, सुमन जखमोला आदर्श सूद, निहाल सिंह, आशा टम्टा, मुकेश गैरोला, सुनीता प्रकाश, अनूप पासी, अनुराधा तिवारी, वीरेन्द्र पंवार, संजय भारती, देवेश उनियाल, लक्की राणा, दिनेश कौशल, सोनू रावत, श्याम सिंह, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464