एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस
अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला सहित 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून, 25 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में नज़र आ रहीं हैं। दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला सहित 02 नशा तस्करो को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 06 लाख से अधिक अनुमानित मूल्य की 21.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों नशा तस्कर जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त हो गए थे। दोनों अभियुक्त नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस का कहना था की गिरफ्तार महिला नशा तस्कर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर राहुल नाथ पुत्र गुलाब नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 32 वर्ष को 11 ग्राम अवैध स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार के साथ तथा महिला नशा तस्कर कलावती उर्फ कैला पत्नी स्व. रणजीत सिंह निवासी राजीव नगर, चमनपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र- 55 वर्ष को 10.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गए थे तथा उक्त स्मैक को वे थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थे। गिरफ्तार महिला नशा तस्कर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।




