उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार पुलिस ने कांवड़िए को 3 दिन से परेशान परिजन के सुपुर्द किया

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक परिजन को बिना बताए कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंच गया।

हरिद्वार। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक परिजन को बिना बताए कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंच गया। हरिद्वार पुलिस ने सम्पर्क साध कर कांवड़िए को 3 दिन से परेशान परिजन के सुपुर्द कर दिया।
आज सुबह नवीन निवासी गुड़गांव हरियाणा जो मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ था, मार्ग भटक गया था। जिसको पुलिस टीम द्वारा बेडपूर चौक पर सुरक्षित बैठाकर उसके घर परिवार की जानकारी पूछते हुए परिजन से सम्पर्क किया तो पता चला कि वह पिछले 3 दिनों से घर से लापता है। साथ ही परिजन ने पुलिस से ये भी आग्रह किया कि उनके आने तक नवीन को अपने पास ही रखें। घरवालों की चिंता को समझते हुए तथा हरिद्वार पुलिस से की गई अपेक्षा पर खरा उतरते हुए पुलिस टीम ने परिजन के आने तक नवीन भोले को अपने पास ही रखा व तत्पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। तीन दिन से दर-दर भटक कर अपने लड़के को तलाश रहे परिजन ने भावुक होते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581