उत्तराखंड समाचार

बिछड़ो को अपनों से मिलाकर चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस

आज 03 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को दून पुलिस ने 03 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई हैं।

देहरादून। बिछड़ो को अपनों से मिलाकर उनके चेहरों पर दून पुलिस मुस्कान बिखेर रहीं हैं। आज 03 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को दून पुलिस ने 03 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोनू पुत्र रामचंद्र निवासी गुजरोवाली थाना रायपुर जनपद देहरादून ने चौकी बालावाला पर आकर पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र ऋतिक उम्र 03 वर्ष घर के पास ही खेल रहा था, जिसे कुछ समय बाद देखा तो नहीं मिला। उनके द्वारा उसे काफी तलाश किया गया पर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल बच्चे की तलाश के लिये दो टीम का गठन किया। एक टीम को आसपास के सीसीटीवी कैमरे में देखने हेतु व दूसरी टीम को मैन्युअल काम करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया व पुलिस के विभिन्न ग्रुप व स्थानीय पार्षदों के माध्यम से सोशल मीडिया में फोटो प्रसारित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये गए अथक प्रयासो से उक्त बच्चे को घर से लगभग 04 किमी की दूरी पर चक्की नंबर चार से सकुशल बरामद किया गया। बालक खेलते- खेलते इतनी दूर पहुँचना पाया गया, जिसे उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया। बच्चे की सकुशल बरामदगी पर  उसके परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए दून पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

बालक को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील नेगी, कॉन्स किशनपाल, कॉन्स राजेश रावत, कॉन्स शिवराज, महिला कॉन्स सरिता चौधरी शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581