उत्तराखंड समाचार

मतदान के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान

उत्तराखंड में चटख धूप खिलने से मौसम शुष्क हो गया है

देहरादून। उत्तराखंड में चटख धूप खिलने से मौसम शुष्क हो गया है। तापमान में इजाफा होने से कड़ाके की ठंड से भी कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। सोमवार को मतदान के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। फरवरी की शुरुआत से ही प्रदेश में कई दौर की बारिश व बर्फबारी हुई, हालांकि बीते तीन दिन से मौसम साफ है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। इससे तापमान में इजाफा हुआ है और ठंड से कुछ राहत है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच मैदानी इलाकों में कोहरे ने जरूर दुश्वारियां बढ़ाई है। वहीं, पहाड़ों में पाले की मार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश में मतदान के दिन सोमवार को ज्यादातर इलाकों में चटख धूप रहेगी। मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने की आशंका है। जबकि, ज्यादातर इलाकों में मौसम खुशगवार बना रहेगा। प्रदेश में इस बार शीतकाल में रिकार्ड बारिश और बर्फबारी हुई है। अक्टूबर से अब तक कई बार बारिश और बर्फबारी हो चुकी है। इस सीजन में बारिश में सामान्य से डेढ़ गुना, जबकि बर्फबारी में दोगुना इजाफा दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने इसे प्रशांत महासागर में होने वाले ला नीना का प्रभाव बताया है। यही कारण है कि इस बार शीतकाल का दायरा भी बढ़ने अंदेशा जताया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581