उत्तराखंड समाचार

रायपुर पुलिस ने किया सत्यापन न कराने वाले 24 मकान मालिकों का चालान

450 परिवारों का सत्यापन, 24 मकान मालिकों का चालान

देहरादून। रायपुर पुलिस नें बाहरी राज्यों से आये किरायेदारों/मजदूरों का सत्यापन किया। एमडीडीए कॉलोनी व जैन प्लाट मे रहने वाले 450 परिवारों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारों, मजदूरों का सत्यापन न कराने वाले 24 मकान मालिकों का चालान कर 2,40,000 रूपये का जुर्माना किया गया। रायपुर पुलिस का कहना हैं सत्यापन से पूर्व सूचित किया था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में निवास करने वाले मजदूर, रेडी, ठेली लगाने वाले तथा किराएदारो का सत्यापन कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी रायपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में आज सत्यापन के लिये 02 पुलिस टीम गठित की गई। सभी टीमों को भली भाति ब्रीफ कर सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराए गए। पुलिस टीम द्वारा प्रातः 6:00 बजे से एमडीडीए कॉलोनी,जैन प्लाट, आदि क्षेत्रों निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों आदि 450 परिवारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर 24 मकान मालिकों का चालान पुलिस एक्ट मे किया गया तथा 2,40,000 रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। सत्यापन की इस कार्यवाही से पूर्व सभी मकान मालिकों को दो दिवस तक लगातार एलाउंस कर सूचित किया गया था, कि अपने किरदारों का सत्यापन कराये। क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581