उत्तराखंड समाचार

सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा पर हुई कार्यशाला

विवेकानंद इंटर कॉलेज के टॉपर विद्यार्थियों को मिला जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023

मुनस्यारी। सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तक पहुंचाने के लिए आज विवेकानंद इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में  कक्षा 5 से कक्षा 11 तक के अपनी कक्षाओं में टॉपर आए विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार पर बातचीत की गई। विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र शिक्षा सत्र 2023-24 में विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 5 की परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थी विवेक भंडारी, लक्ष्मी घींघा, सुमन कोरंगा सुजल रावत के साथ ही कक्षा 6 के टॉपर खुशी जोशाल, कक्षा 7 के टॉपर शुभम खाती, कक्षा 8 के टॉपर रिया ज्यैष्ठा,कक्षा 9 के टॉपर रोहित घींघा, कक्षा 10 के टॉपर श्रद्धा खाती, कक्षा 11 की टॉपर प्राची बृजवाल को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार के रूप में प्रशिक्षित पत्र तथा एक डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 की टॉपर प्राची बृजवाल द्वारा अपनी सफलता की कहानी को सांझा किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर अनुशासित होकर हम सफलता प्राप्त कर सकते है। प्राची ने अपने नियमित दिनचर्या के अनुशासित टाइम टेबल को विद्यार्थियों के सम्मुख रखा। कार्यशाला में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के सम्मुख सामुदायिक  पुस्तकालय के जनक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया द्वारा बताया गया कि मुनस्यारी में जिला पंचायत द्वारा 5 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय खोला जा रहा है। इस पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार के कंपटीशन की बुके उपलब्ध रहेगी। पुस्तकालय की टीम द्वारा फिजिकल प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों की समय-समय पर परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। पुस्तक पुस्तकालय के साथ-साथ “विद्यार्थी शिक्षक तथा शिक्षक ही विद्यार्थी”की थीम पर प्रत्येक संडे को संडे क्लास आयोजित किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को विद्यालय में पढ़ाई जा रहे विषयों पर सवाल पूछने की आदत को विकसित किया जाएगा। कार्यशाला में विद्यार्थियों से सामूहिक चर्चा के बाद कक्षा 8 के विद्यार्थियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। कक्षा 11 व 12 कक्षा 9 व 10 कि विद्यार्थियों के साथ भी पृथक से संवाद किया गया। कार्यशाला के अंत में अभिभावकों के साथ बातचीत कर क्षेत्र में एक स्वच्छ शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए बातचीत की गई। विद्यार्थियों के खानपान, स्वास्थ्य एवं क्षेत्र के पर्यावरण को बचाने के लिए भी बातचीत की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा द्वारा कार्यशाला के लिए सामुदायिक पुस्तकालय टीम का आभार व्यक्ति किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581