उत्तराखंड समाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित

मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 समाप्त कर उनके सपने को साकार किया।

देहरादून, 23 जून। देहरादून के राजपुर स्थित मुखर्जी पार्क में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राजनीतिक चितंक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गोष्ठी से पहले मंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। उनका राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा और वह अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। मंत्री ने कहा डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उन्होंने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का मत रखा था। धारा 370 को हटाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान किया। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 समाप्त कर उनके सपने को साकार किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि पर उन्हें याद किया साथ ही उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम से पहले मंत्री आवास में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भी मंत्री ने डा0 मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री कैलाश पंत, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कार्यक्रम प्रभारी निरंजन डोभाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद मंजीत रावत, संजय नौटियाल, योगेश घाघट, प्रभा शाह, आशीष थापा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581