उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने किया अभियुक्तो को गिरफ्तार

पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है

देहरादून, 23 अगस्त। देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती, मस्जिद के पास एक व्यक्ति जो कांच से चोटिल हुआ है ,उसके साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु इन्द्रेश अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर जानकारी की गई, मृतक युवक की पहचान इफ्तिखार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के शव की पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गए। घटना के प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ में तथ्य प्रकाश में आये की मृतक व अनस आपस मे मित्र थे तथा शाम के समय अनस के आफिस में एक साथ बैठे थे, इस दौरान उन दोनों में दूध पीने को लेकर शर्त लगी तथा दोनों ने एक-एक किलो दूध पिया और आपस में जोर आजमाइश करने लगे। आपसी जोर आजमाइश में धक्का लगने से मृतक कांच के दरवाजे पर गिर गया और दरवाजे के शीशा टूट कर उसके दाहिने हाथ की बगल में घुस गया, जिससे अत्यधिक रक्त श्राव होने के कारण उसको तत्काल अनस एवं अन्य साथियों द्वारा इन्द्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है, साथ ही अब तक प्रकाश में आये तथ्यों का अवलोकन करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना रायपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सम्पूर्ण प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के शामिल 03 नामजद अभियुक्तों को आँचल डेरी रोड रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- आरीश पुत्र मोहम्मद तालीब निवासी – रक्षा विहार चूना भट्टटा थाना रायपुर उम्र – 28 वर्ष
2- अनस पुत्र नसीम अहमद निवासी रक्षा विहार चूना भट्टा थाना रायपुर उम्र 22 वर्ष
3- जावेद पुत्र नईम अहमद निवासी रक्षा विहार चूना भट्टा थाना रायपुर उम्र 23

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581