उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा

डीएम ने किया राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एसडीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू दूसरे दिन भी जारी है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।
मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मृतकों में अधिरा पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी तहसील त्यूनी देहरादून, सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी तहसील त्यूनी देहरादून, समृधि पुत्री जयलाल उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया हिमाचल प्रदेश व सोनम पुत्री त्रिलोक उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून शामिल थी। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी, फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एसडीआरएफ टीम मोरी (उत्तरकाशी), 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी। स्थानीय ग्रामीणों, निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देर रात घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेती रहीं।

फोटोः

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581