उत्तराखंड समाचारक्राइम

वीआईपी का नाम जानने के लिए कराया जाएगा नारको टेस्ट : एडीजी

अंकिता मर्डर मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी।

देहरादून। अंकिता हत्याकांड मामले में एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए नारको टेस्ट कराया जाएगा। जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे। अंकिता मर्डर मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। एडीजी ने बताया कि 23 तारीख से पहले न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी। उत्तराखंड पुलिस गंभीरता से विवेचना कर रही है। मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कई धाराओं में मामला दर्ज़ है। कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए याचिका दी जाएगी। अनुमति मिलने पर टेस्ट होगा।
वहीं रिसॉर्ट में कार्यरत युवती की हत्या के मामले में एसआइटी 10 दिन के अंदर आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडीजी ने बताया कि 10 दिन के अंदर-अंदर चार्जशीट जारी कर दी जाएगी। हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षड्यंत्र, अनैतिक कार्य के लिए दबाव डालने के तहत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। रिसॉर्ट में वीआईपी के मामले में एडीजी ने दोहराया कि वहां पर वीआइपी रूम है। उसमें ठहरने वालों को ही वीआइपी कहा जाता है। घटना वाले दिन उस कमरे में कोई नहीं ठहरा था। घटना के पहले व बाद कमरे में जो भी ठहरा था उनसे पूछताछ कर ली गई है। इस मामले में एसआइटी ने काफी इलेक्ट्रानिक व फोरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए हैं। हालांकि, चंडीगढ़ लैब भेजे गए साक्ष्यों में से एक-दो की रिपोर्ट अब तक एसआइटी को नहीं मिल पाई हैं। आरोप पत्र दाखिल करने के लिए एसआइटी इन्हीं रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पौड़ी की रहने वाली युवती की हत्या 18 सितंबर को ऋषिकेश स्थित चीला नहर में धक्का देकर कर दी गई थी। उसका शव 24 सितंबर को नहर से बरामद किया गया था। युवती की हत्या के आरोप में पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड में स्थित रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या और उसके दो साथियों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपित जेल में बंद हैं। मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करने में देरी के लिए क्षेत्र के पटवारी को निलंबित कर दिया था। घटना के करीब ढाई माह बाद भी कई पहलू अनसुलझे हैं, जिनको सुलझाने के लिए लगातार आरोपितों के नार्को टेस्ट की बात उठ रही है। इसके अलावा मृतक युवती और आरोपित पुलकित आर्या का मोबाइल भी एसआइटी बरामद नहीं कर पाई है। रिसॉर्ट में आने वाले वीआइपी के नाम पर भी रहस्य बरकरार है। जांच में सामने आया है कि युवती पर रिसॉर्ट में आने वाले एक वीआइपी को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया गया था। इस बारे में युवती ने अपने जम्मू निवासी दोस्त को वाट्सएप चैट में बताया था।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581