उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने लिया विकास कार्यों का जायजा

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में हो रहे सभी विकास कार्यों का एक-एक कर जायजा लिया

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर शहरी विकास व कोटद्वार नगर निगम के अधिकारियों के साथ कोटद्वार के समस्याओं के त्वरित समाधान पर जरूरी आदेश दिये। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में हो रहे सभी विकास कार्यों का एक-एक कर जायजा लिया। इस बैठक के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को देहरादून से तालब किया। साथ ही कोटद्वार नगर निगम और शहरी विकास के अधिकारियों को पंचायत भवन को अविलंब ठीक करने के आदेश दिये। ऋतु खण्डूडी भूषण ने निगम को अधिक कूड़ा उठाने और गाड़ियों की मॉनिटरिंग करने पर भी निर्देश दिया और नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई गौशाला एवं मोटर नगर के बस अड्डे पर भी चर्चा करी। इसके अतिरिक्त ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को कोटद्वार निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था बनने के लिए कहा। स्थानीय जनता, बच्चे एवं बुजुर्गों के लिए कोटद्वार में इको पार्क बनवाने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा मुक्ति धाम और कोटद्वार स्टेडियम की दीवार को ऊंची कर इलाके में स्वच्छता बनाने को कहा। इस अवसर पर कोटद्वार नगर आयुक्त वैभव गुप्ता , सह नगर आयुक्त चंद्र शेखर शर्मा, शहरी विकास अधिक्षण अभियंता रवि पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर नीलू चावला आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581