उत्तराखंड समाचारधर्म

12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र

कांवड़ मेले में आसमान से लेकर जमीन तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देहरादून। कांवड़ मेला विधिवत रूप से चार जुलाई से शुरू हो जाएगा। मेले में आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल को नियुक्त किया गया है। एडीजी कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी पर रवाना हो गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन से भी मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा गया है। आज एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेले में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों (पुलिस बल) को ब्रीफ किया। ब्रीफिंग के बाद फोर्स को ड्यूटी स्थल के लिए रवाना किया गया। एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा और वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए एक चैलेंज के रूप में पूरे मनोयोग से यात्रा सकुशल संपन्न करानी है। किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से तुरंत रोका जाए। दुर्घटना होने पर बिना समय गंवाए अपने अधिकारियों को सूचना देकर उनके पहुंचने तक व्यवस्थाओं को सुचारू करने के प्रयास किए जाएं। आईजी रेंज करन सिंह नगन्याल ने कांवड़ मेले से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आसपास की सभी घटनाओं को लेकर सर्तक रहें। यातायात प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया जाए। डीआईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने निर्देश देते हुए कहा कि मेले में बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि आपसी समन्वय और आवश्यकता अनुसार मीटिंग करें। इस दौरान एडीएम बीर सिंह बुधियान, एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ यातायात राकेश रावत आदि शामिल रहे। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की लंबी और थकान भरी ड्यूटी के बीच भक्तिभाव को प्राथमिकता देते हुए आक्रोशित भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं इन्हें रोकने के लिए अपने अनुभव का सहारा लेने के साथ ही बिना किसी हिचक के अपने ऑफिसर से भी समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगे। खास तौर पर पूरे कांवड़ मेले के दौरान सभी उच्च स्तर का धैर्य बनाकर ड्यूटी करें। कांवड़ में लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश के बीच भी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अपने साथ डंडे, बरसाती व टॉर्च भी रखें। डिहाईड्रेशन से बचाकर रखने के लिए पानी से भरी बोतलें अपने पास रखें। वैकल्पिक तौर पर ओआरएस, नींबू का भी प्रयोग करें।
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड वी मुरुगेशन व अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना / सुरक्षा उत्तराखण्ड एपी अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नग्न्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून श्रीमती कमलेश उपाध्याय के द्वारा कांवड़ मेला 2023 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी, कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। कांवड़ मेले की महत्वता को बताते हुए ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए :-
1-कांवड़ मेले में ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी एवं नियमानुसार वर्दी धारण करेंगे
2- ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक अधिकारी/ कर्मचारी अपनी ड्यूटी स्थल पर समयानुसार उपस्थित होंगे, ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
3- ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी बारिश के मौसम अनुसार अपने साथ रेन कोट या छाता रखेंगे
4- ड्यूटी के दौरान पुलिस द्वारा मृदुल व्यवहार रखते हुए यात्रियों / कांवड़ियों का मार्गदर्शन करें व उनकी हर संभव सहायता करें।
5- कांवड़ मेले के दृष्टिगत निर्धारित रूट प्लान को बताते हुए रूट प्लान के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
6- कांवड़ मेले के दृष्टिगत चिन्हित किए गए पार्किंग स्थलों की जानकारी देकर पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से चलायमान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
7 – कांवड़ मेले में आने वाले शिव भक्तों या यात्रियों के साथ ऐसा कोई भी दुर्व्यवहार न हो जिससे की उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचे।
8 – कांवड़ मेले के दौरान भीड़ में कई असामाजिक तत्व भी शामिल हो जाते हैं जो की यात्रियों के साथ चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं ऐसे असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
9 -कांवड़ मेले के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने वालों के ख़िलाफ़ भी पुलिस द्वारा सख़्त कार्रवाई की जाए।
10 – कांवड़ मेले के दौरान पुलिस द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा एवं उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
11 -कांवड़ मेले के दौरान तीनों जनपद आपस में समन्वय के साथ कार्य कर ट्रैफिक का संचालन करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581