उत्तराखंड समाचार

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत

कर्नाटक में बंद हुआ नफरत का बाजार : राहुल गांधी

देहरादून। कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार कांग्रेस की जीत के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से 71.63% से ज्यादा मत मिले। उन्होंने भाजपा के आर. अशोक को हराया। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक कल सुबह बेंगलुरु में बुलाई गई। कर्नाटक के मुख़्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464