उत्तराखंड समाचार

दो रूट पर 10 मई को हड़ताल पर रहेगी सिटी बस यूनियन

गाड़ी मालिक की भी मर्जी है कहीं से भी अपने वाहनों का संचालन कर रहा है

देहरादून। सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने जानकारी देते हुये बताया की बुधवार 10 मई को परेड ग्राउंड- घंटाघर -प्रेमनगर- परवल झाझरा रूट की सिटी बस यूनियन हड़ताल पर रहेगी। उन्होंने बताया की पूर्व में भी यूनियन द्वारा आरटीओ देहरादून के सम्मुख चार पांच बार मौखिक रूप से शिकायत की गई कि जो उनके द्वारा झाझरा से रायपुर तक के नवसृजित मार्ग पर अस्थाई परमिट सवारी गाड़ी चलाने की अनुमति दी है, वह गाड़िया बिना रोटेशन के संचालित हो रही है। जिस गाड़ी मालिक की भी मर्जी है कहीं से भी अपने वाहनों का संचालन कर रहा है और इसके साथ-साथ स्टेज कैरियर टाटा मैजिक जो घंटाघर से प्रेमनगर के लिए संचालित हो रहे हैं वह भी बिना रोटेशन के अपनी मर्जी से संचालित हो रहे हैं। जिससे परेड ग्राउंड- घंटाघर-प्रेमनगर-परवल- झाझरा तक चलने वाली सिटी बसों की रोटेशन के हिसाब से व्यवस्था गड़बड़ा गई है और धनराशि का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक आरटीओ देहरादून द्वारा उक्त दोनों यूनियन के वाहन स्वामियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। ना ही रोटेसन के द्वारा इनका संचालन कराया जा रहा हैं। जिससे विवश होकर 10 मई को यूनियन हड़ताल पर रहेगी और आरटीओ देहरादून का एवं परिवहन विभाग का पुतला जलाकर विभाग को नींद से जगाया जाएगा। यदि फिर भी परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हठधर्मिता दिखाते हुए कोई कार्रवाई नहीं की तो हम अपनी बसों को आरटीओ कार्यालय में खड़ा कर हर्जाने की मांग करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581